विज्ञान ने चाहे कितने भी नये शोध किए हों और यह कहा जाए कि वे ‘मानव कल्याण के लिए हैं ’, वास्तव में वे हानिकारक ही होते हैं ; यही बात सामने आ रही है । यह ध्यान रहे !

कैलिफ़ोर्निया (यू.एस.ए.) – संयुक्त राज्य अमेरिका में वैज्ञानिकों ने दावा किया है, कि लगातार १० वर्षों तक प्रतिदिन १७ मिनट तक स्मार्टफोन का उपयोग करने से कर्क रोग (कैंसर) की संभावना ६० प्रतिशत तक बढ जाती है । यह दावा भ्रमणभाष एवं मनुष्य पर ४६ प्रकार के संशोधन के माध्यम से किया गया है । १९९० में, अमेरिकी सरकार द्वारा शरीर पर क्ष-किरणों के प्रभावों पर शोध के लिए धन देना बंद कर दिया गया था, इसलिए, उसपर अधिक शोध नहीं हो पाया । इस विषय पर अब पुन: शोध प्रारंभ हो गया है ।
स्मार्टफोन से कैंसर का खतरा!: 10 साल तक रोजाना 17 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं कैंसर की गांठ बनने का खतरा 60% तक बढ़ जाता है, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावाhttps://t.co/c7aiSH3sUq #Smartphone #Cancer #America
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) July 8, 2021
१. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है, कि भ्रमणभाष से निकलने वाले “सिग्नल”, व्यक्ति के डी.एन.ए.(गुणसूत्रों) की संरचना को बदल देते हैं । दूसरी ओर, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस बात को नकार दिया है कि, “भ्रमणभाष से निकलने वाली क्ष-किरणें मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं ।”
२. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में शोध किया । २०२० तक, विश्व भर में ९५ % घरों में कम से कम एक भ्रमणभाष होगा । लोगों को भ्रमणभाष का उपयोग कम करते हुए दूरभाष का उपयोग अधिक करना चाहिए । भ्रमणभाष को शरीर से दूर रखना चाहिए । बेतार (वायरलेस) यंत्र, क्ष-किरणों की ऊर्जा को तीव्र करते हैं एवं इसका शरीर पर हानिकारक प्रभाव पडता है ।
US-Iran War : अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होगा !
क्या बांग्लादेश सरकार बांग्लादेश को ‘हिन्दूमुक्त’ राष्ट्र बनाने का प्रयास करनेवालों की सहायता कर रही है ? – Salah Uddin Shoaib Choudhury
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव
ईरान ने अमेरिका के हाथ न लगने हेतु छिपाया ५०० किलो यूरेनियम भण्डार !
US-Iran Peace Deal : शान्ति समझौते के विरोध में ईरानी नागरिक सडकों पर !
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat