|
देश में घुसपैठ करने वाले रोहिंग्या आपराधिक कृत्य भी करने लगे हैं । इसी का अब तक भय था। क्या अब सरकार उन्हें तत्काल देश से बाहर निष्कासित करने हेतु सक्रिय होगी ?

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दल ने मानव एवं सोने की तस्करी करनेवाली एक टोली के ४ रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है । इनमें से दो को बुलंदशहर से तथा अन्य दो को मेरठ से गिरफ्तार कियागया है । जांच में चारों ने जानकारी दी कि उनकी टोली का कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा था तथा उसके पैसे का लेनदेन हवाला के माध्यमसे हो रहा था । इन चारों के नाम हैं, हाफिज सफीक, मुफजुर रहमान, अजीजुर रहमान एवं मोहम्मद इसराइल ।चारों म्यांमार के मूल निवासी हैं ।
UPATS द्वारा भारत में अवैध रूप से रह रहे 04 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है।यह गिरोह मानव तस्करी, अवैध भारतीय नागरिकता दिलवाने, पासपोर्ट/वोटर कार्ड/आधार कार्ड बनवाने एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हवाला के माध्यम से धन का आदान प्रदान करने में संलिप्त था#WellDoneCops #WellDoneATS pic.twitter.com/zuEzSYQfpv
— UP POLICE (@Uppolice) June 18, 2021
१. इस टोली द्वारा म्यांमार के रोहिंग्या युवकों का जाली आधार एवं वोटिंग कार्ड बनाकर पासपोर्ट प्राप्त किया जाता था । तत्पश्चात, भारतीय पहचान पत्र दिखाकर उन्हें भारत के कारखानों में काम दिलाने का आश्वासन देते हुए म्यांमार से लाया जाता था । इससे इस टोली को दलाली मिल रही थी । गिरफ्तार किए जाने पर उनके पास से कागजात एवं विदेशी मुद्रा जब्त की गई है ।
२. इस टोली में अनेक लोगोंका समावेश है । इन गतिविधियों में कुछ भारतीय भी सम्मिलित होने की जानकारी चारों ने जांच में दी । पुलिस को उनकी जानकारी मिली है तथा शीघ्र ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।
३. इस टोली का संपर्क मलेशिया तक है । यह टोली भारत एवं मलेशिया में रोहिंग्या महिलाओं का विक्रय कर रही है । यह टोली अब तक फर्जी कागजातों की सहायता से २ सहस्र लोगों को भारत ला चुकी है । इन सबको अब खोजा जा रहा है/ ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।