
नई देहली – जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर कम होने लगी, अनेक राज्यों ने निर्बंधों में ढील देना आरंभ कर दिया है ।इससे एक बार पुनः रास्तों पर तथा बाजारों में भी भीड दिखाई देने लगी है । इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चिंता व्यक्त की गई है । केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा की गई । बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि ‘यदि प्रतिबंध हटाने के पश्चात लोगों द्वारा कोरोना से संदर्भित नियमों का पालन नहीं किया गया तो यदि कोरोना की तीसरी लहर आर्इ, तो स्थिति अत्यंत भयावह होगी ।’ तदुपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना के नियमों का पालन करने का आदेश दिया । राज्यों के सचिवों को दिए गए आदेश में कहा गया है कि नागरिकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए । (नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवार्इ न होने के कारण ही अन्य नागरिकों पर अंकुश नहीं लगता एवं वे भी इनका उल्लंघन करते हैं, इसलिए इस परिस्थिति के लिए पुलिस एवं प्रशासन ही अधिक उत्तरदायी हैं ! – संपादक)
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !