|

हरिद्वार (उत्तराखंड) – भारत अनंत काल से हिंदू राष्ट्र है और रहेगा; परंतु तथाकथित लोगों द्वारा इसे ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़कर बदलने का षडयंत्र रचा गया । इस संदर्भ में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उसमें ‘भारतीय संविधान की प्रस्तावना में न्यायसंगत बदलाव करें और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाकर ‘हिंदू राष्ट्र’ शब्द लिखें’, ऐसी मांग हमने की है, ऐसी जानकारी शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष प.पू. स्वामी आनंद स्वरुप महाराज ने यहां पत्रकार परिषद में दी । इस मांग के लिए परिषद की ओर से हरिद्वार से देशव्यापी महाअभियान का आयोजन प्रारंभ किया गया । ‘इस अभियान के बाद भी यदि हिंदू राष्ट्र की मांग स्वीकार नहीं हुई, तो दिल्ली के रास्तों पर संतों को उतरने के लिए बाध्य होना पडेगा’, ऐसी चेतावनी भी प.पू. स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी ने इस समय दी । इस संदर्भ में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल आदि राज्यों में अनेक स्थानों पर पंचायत भी बुलाई गई थी, ऐसी जानकारी भी उन्होंने दी ।
प.पू. स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी ने आगे कहा कि, परिषद के अभियान में देशभर के साधु, संत, महंत, अखाडे, मठ, धर्मगुरू, साथ ही सभी शंकराचार्यों का हिंदू राष्ट्र के लिए समर्थन लिया जाएगा । १० सहस्र संत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को निवेदन भेजेंगे । अखिल भारतीय अखाडा परिषद के समर्थन करने पर इस अभियान को और तेजी आएगी ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !