एक ओर केरल की वामपंथी सरकार की ओर से गोहत्या बंदी का विरोध किया जाता है और गोमांस का भोज आयोजित किया जाता है, तो दूसरी ओर उसी दल की सरकार की ओर से सरकारी स्तर से गोबर और गोमूत्र से उत्पाद चलानेवाला प्रतिष्ठान चलाकर पैसे कमाए जाते हैं ! यदि ऐसा हो, तो केरल सरकार राज्य में गोहत्या बंदी लागू क्यों नहीं करती ?

थिरूवनंतपूरम् (केरल) – केरल सरकार के स्वामित्ववाला आयुर्वेद औषधि उत्पाद प्रतिष्ठान ‘औषधि’ गाय का गोबर, मूत्र, दूध, घी ओर दही से बनाए गए ‘पंचगव्य घृतम’ का क्रय करते हुए दिखाई दिया है । यह ‘औषधि’ प्रतिष्ठान यह कहता है कि उसके द्वारा उत्पादित यह औषधि मानसिक रोग, पीलिया, बुखार, अपस्मार, स्मरणक्षमता और एकाग्रता में सुधार लाती है ।
१. ‘औधधि’ प्रतिष्ठान अपना परिचय भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत औषधियों के सबसे बडे उत्पादक के रूप में कराता है । केरल सरकार को निरंतर आर्थिक लाभ अर्जित कर देनेवाले और लाभांश दिलानेवाले सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में से एक प्रतिष्ठान है ।
२. जालस्थल से, साथ ही सामाजिक माध्यमों से इस प्रतिष्ठान की जानकारी बडी मात्रा में प्रसारित की जा रही है । इसके कारण लोग वामपंथियों से यह पूछ रहे हैं कि क्या वे अब तो गाय का अनादर रोकेंगे ?
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !