हिंदुओं को धर्म की शिक्षा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने श्रद्धा स्थलों का कोई मूल्य नहीं है ! इसी लिए वे ऐसी गतिविधियां चलने देते हैं ! ‘ऐसे लोगों को संकट के समय में भगवान को भी क्यों बचाना चाहिए ?’ ऐसा प्रश्न किसी के मन में आया, तो उसमें क्या गलत है ? क्या ऐसी बातें कभी अन्य पंथियों के श्रद्धा स्थानों के संदर्भ में होती हैं ?
कानपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां के चमनगंज में कुछ पुराने मंदिर तोडकर उनकी भूमि बलपूर्वक ऐंठ कर, उनपर बिरयानी की दुकानें स्थापित करने का संतापजनक प्रकार उजागर हुआ । कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे के पास एक परिवाद प्रस्तुत किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पुराने मंदिरों को तोडकर उनकी भूमि ऐंठी जा रही है । पांडे ने उसका प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के उपरांत पाया कि, लोगों ने जीर्ण-शीर्ण मंदिरों पर अधिकार कर लिया था तथा अनेक पुराने मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया था । एक मंदिर में ताला लगाया था । जब ताला खोलने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिला, तो महापौर पांडे ने स्वयं ही ताला तोडा । तब उन्होंने मंदिर में कूडा भरने का संतापजनक दृश्य दिखाई दिया । महापौर ने उनके साथ घटना स्थल पर उपस्थित सहायक पुलिस आयुक्त सीता मऊ को अतिक्रमण हटाने एवं मंदिर की स्वच्छता करने का आदेश दिया । साथ ही, महापौर ने इन प्रकरणों की जांच कर बिरयानी की दुकानों के सभी अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया । उन्होंने इस क्षेत्र के सभी मंदिरों का निरीक्षण करने का भी आदेश दिया । पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है ।
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना