आज देश में ऑक्सीजन, कोरोना टीका, रेमेडिसिवीर की न्यूनता है, इसलिए उनकी चोरी हो रही है । आगे आने वाले भीषण आपत्काल में जब लोगों को खाना एवं पानी नहीं मिलेगा तब इससे भी अधिक भयंकर अराजकता उत्पन्न हो सकती है । इसे ध्यान में रखते हुए, लोगों ने अभी तो साधना करके भगवान की कृपा अर्जित करनी चाहिए एवं इस तथा अगले संकट में अपनी रक्षा करनी चाहिए !

जींद (हरियाणा) – यहां के एक सरकारी चिकित्सालय से कोरोना के टीके की कुल १ सहस्त्र ७१० खुराक चोरी हो गई हैं । इनमें १ सहस्त्र २७० कोविशिल्ड एवं ४४० कोव्हॅक्सिन की खुराक सम्मिलित हैं । जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी चिकित्सालय पहुंचे तो पीपी केंद्र का ताला टूटा हुआ पाया गया । जब अंदर जाकर देखा, तो देखा गया कि भंडारण कक्ष का ताला भी टूटा है । कोरोना के टीके की जांच से उजागर हुआ कि टीके की खुराक चोरी हो गई है । इसी समय, यह पाया गया कि केंद्र में रखी गई ५० सहस्त्र रुपये की राशि सुरक्षित है । इस चिकित्सालय में एक कोविड कक्ष है तथा कर्मचारी दिन-रात सेवारत हैं । सुरक्षा रक्षक भी नियुक्त किए गए हैं । यह प्रश्न उठता है कि, “यह सब होते हुए भी इस प्रकार से टीके कैसे चुराए गए ।” पुलिस चोरी की जांच कर रही है ।
Over 1,700 Doses Of #COVID19 Vaccines Stolen From Haryana Hospital https://t.co/9RtZQENvAd pic.twitter.com/yWJ1AkNWQ6
— NDTV (@ndtv) April 22, 2021
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !