लव जिहाद का विरोध करने वाले महंतों के आश्रम पर भी आक्रमण !
ये घटनाएं बिहार में कानून-व्यवस्था के बारह बजने का संकेतक । भारत भर में संतों की हत्याएं हो रही है, अत: उनके संरक्षण हेतु केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए !

मधुबनी (बिहार) – यहां के खिरहर गांव में दो साधुओं की कुदाल से सिर काटकर हत्या कर दी गई । ये दोनों साधु कई वर्षों से यहां के धरोहरनाथ मंदिर में रह रहे थे । रात में सोते समय उनकी हत्या कर दी गई । हत्या के पीछे का प्रयोजन अभी तक समझ में नहीं आया है । पुलिस घटना की जांच कर रही है । इस घटना के सामने आने पर बडी संख्या में ग्रामीण यहां एकत्र हुए थे । ग्रामीणों ने दावा किया है कि हत्या में ४-५ लोग सम्मिलित थे । हत्या के बाद इन साधुओं के धड को लकडी के भूसे में छिपा दिया गया था, जबकि उनके सिर कहीं और छिपाकर रखे गए थे ।
मधुबनी में अपराधियों ने पुजारी समेत दो लोगों की हत्या कर दी। घटना खिरहर थानाक्षेत्र के धरोहरनाथ मंदिर की है। डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है। pic.twitter.com/qsVpxe9GqN
— News18 Bihar (@News18Bihar) April 21, 2021
बिसौली कुटी आश्रम पर भी आक्रमण !

घटना से एक रात पहले, यहां पास ही स्थित बिसौली कुटी के महंत ब्रजमोहन दास के आश्रम पर भी आक्रमण किया गया था । महंत ब्रजमोहन दास इस क्षेत्र में लव जिहाद और कट्टरपंथियों के विरोध में सक्रिय हैं, इसलिए संदेह है कि यह आक्रमण कट्टरपंथियों द्वारा किया गया था ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !