
नई दिल्ली : नई दिल्ली के सर गंगाराम चिकित्सालय में ३७ चिकित्सक कोरोना टीके की दोनों खुराक लेने के पश्चात भी कोरोना से संक्रमित पाए गए । अब, एम्स चिकित्सालय में भी ३० चिकित्सक कोरोना के टीके लेने के पश्चात कोरोना विषाणु से संक्रमित हुए है । सर गंगाराम चिकित्सालय के ३२ चिकित्सकों को घर पर ही संगरोध किया गया है, जबकि ५ अन्यों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
एम्स चिकित्सालय के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘यह टीका आपको रोग प्रतिकारक शक्ति प्रदान करता है ।’ यह संक्रमण को रोक नहीं सकता है । कोरोना टीके की प्रभावशीलता ७० से ८० प्रतिशत है । इसका अर्थ है कि, २० से ३० प्रतिशत लोगों को टीका लगने के पश्चात भी कोरोना की बाधा हो सकती है । ऐसे समय में, मास्क पहनना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, आदि सावधानी की ओर ध्यान देना आवश्यक है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब