
हरिद्वार: राज्य के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने घोषणा की है कि, कुंभ मेले के लिए आने वाले संतों का अच्छा प्रबंधन हो, इसलिए एक विशेष समिति बनाई गई है । अपने इस दौरे में उन्होंने कुंभ मेले के लिए किए गए विकास कार्यों तथा अखाडों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया । उसके उपरांत, भगत द्वारा इस समिति को नियुक्त किया गया, जो यह देखेगी कि सभी सुविधाएं शीघ्रतिशीघ्र उपलब्ध कराई जा रही हैं अथवा नहीं । इस समिति में गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है । वे प्रशासन एवं अखाडे के दौरान समन्वय स्थापित करेंगे ।
भगत ने अखाडा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज एवं सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की । संतों ने मांग की कि, श्रद्धालुओं की बढती हुई संख्या को देखते हुए ‘शौचालयों की संख्या बढाई जानी चाहिए’ । (संतों को ऐसी मांग करनी पडती है, यह प्रशासन के लिए लज्जास्पद बात है ! – संपादक) अखाडा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि महाराज ने मांग की कि, सरकार की ओर से अखाडों के लिए राशन वितरित किया जाना चाहिए । इसपर, राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि, ‘शीघ्र ही सरकार की ओर से सभी अखाडों को अन्न धान्य वितरित किया जाएगा ।’
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Muzaffarpur Hospital Fire : मुजफ्फरपुर (बिहार) में निजी चिकित्सालय में लगी आग में ४ लोगों की मृत्यु, तथा २० से अधिक घायल