कथित रूप से आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के कारण आक्रमण !
|

ढाका (बांग्लादेश) – १७ मार्च को, हिफ़ाज़त-ए-इस्लाम के हजारों कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश के शाल्ला उप-जिले के सुमानगंज के नौगांव नामक हिन्दू गांव पर आक्रमण किया और हिन्दुओं के ८० घरों को नष्ट कर दिया । घटना की सूचना मिलने के उपरांत, गांव में एक बडी पुलिस टुकडी तैनात की गई है ।
१. १५ मार्च को देराई उप-जिले में आयोजित एक समारोह में हिफाजत-ए-इस्लाम के अमीर अल्लामा जुनैद बाबुनागुरई, संगठन के संयुक्त सचिव मौलाना मुफ्ती मामुनुल हक और संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे । मामुनुल हक ने अपने भाषण में नौगांव के एक हिन्दू युवक द्वारा कथित फेसबुक पोस्ट का उल्लेख किया था, जिसमें उसने मेरी आलोचना की ऐसा कहा ।
२. इस भाषण के दूसरे दिन, हिफाज़त के स्थानीय नेताओं ने हिन्दुओं द्वारा किए गए पोस्ट के विरोध में सुमानगंज में आंदोलन आरंभ कर दिया । इसके बाद १७ मार्च की सुबह काशीपुर, नाचिन, चांदीपुर और अन्य क्षेत्रों के कट्टरपंथियों ने नौगांव पर आक्रमण किया और हिन्दुओं के घरों में तोडफोड की ।
३. ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, गांव के कई हिन्दू परिवारों ने अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड दिया है । कई हिन्दुओं के गांव छोडने के बाद, हिफ़ाज़त-ए-इस्लाम के समर्थकों ने गांव के कई घरों से सामान चुराया ।
४. बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा, बांग्लादेश में इस्लामी सैनिकों ने सुमानगंज में एक हिन्दू गांव को ध्वस्त कर दिया । ऐसा होना बांग्लादेश में भी असामान्य नहीं है, ऐसी टिप्पणी करते हुए उन्होंने धर्मांध आक्रमणकारियों का छायाचित्र ट्वीट किया है । (१९.३.२०२१)
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !