साधकों के लिए सूचना एवं पाठकों, शुभचिंतकों एवं धर्मप्रेमियों से नम्र निवेदन !

‘११ मार्च २०२१ से २७ अप्रैल २०२१ की अवधि में हरिद्वार (उत्तराखंड) में महाकुंभ पर्व है । कुंभ काल में धर्मप्रसार की सेवा करने के लिए संपूर्ण भारत के १०० से अधिक साधक हरिद्वार में निवास हेतु आनेवाले हैं । उनके निवास की दृष्टि से तथा विविध सेवाआें के लिए वास्तु की (घर, सदनिका (फ्लैट), सभागृह (हॉल), जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा हो; परंतु सुस्थिति के आश्रम की वास्तु की आवश्यकता है ।
जो साधक, पाठक, हितचिंतक और धर्मप्रेमी धर्मप्रसार की सेवाआें के लिए हरिद्वार में स्थित स्वयं की वास्तु तथा परिचित संतों का आश्रम निःशुल्क उपयोग हेतु अथवा अल्प किराए पर दे सकते हैं, वे कृपया सूचित करें । हरिद्वार स्थित चंडीघाट, संन्यास रोड, ज्यालापुर, कनखल, सप्तर्षि मार्ग, हरकी पौडी इस क्षेत्र में यह वास्तु हो, तो सुविधाजनक होगा; परंतु इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्र की वास्तु भी चलेगी ।
साधको, जिज्ञासुओं के ‘हमारे’ बन जाने पर नहीं, अपितु वे ‘हमारे’ बनें; इसके लिए तत्परता से उन्हें पाठक बनाएं !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली बाधाओं पर विजय प्राप्त करो !
साधको, शब्दशक्ति के माध्यम से संदेह फैलाने हेतु सक्रिय सातवें पाताल की बडी अनिष्ट शक्तियों की चाल पहचानकर साधना बढाओ !
साधको, वर्षा ऋतु आरंभ होनवाली है; इसलिए कहीं कोई सामग्री भेजते समय, उसे प्लास्टिक के आवरण में बांधकर ही भेजें !