|
|

नई देहली – राजधानी में गणतंत्र दिवस के निमित्त किसान संगठनों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर मोर्चे के समय हुई हिंसा में ३०० से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं । लाल किला, आई.टी.ओ, नांगलौई आदि परिसर में भडकी हिंसा में ये पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं । इस प्रकरण का अन्वेषण पुलिसबल की अपराध शाखा और विशेष शाखा को सौंपा गया है ।
(सौजन्य : वनइंडिया हिन्दी)
१. हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों में उत्तर देहली के ४१, पूर्व देहली के ३४, पश्चिम देहली के २७, द्वारका के ३२, देहली के बाहर के जिलों के ७५ पुलिसकर्मियों का समावेश है ।
२. इस हिंसा के उपरांत राजधानी में सुरक्षाव्यवस्था बढाई गई है । देहली की पुलिस के साथ ही केंद्रीय आरक्षित पुलिसबल की १५ टुकडियां तैनात की गई हैं ।
३. इस प्रकरण में पुलिस ने २२ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) प्रविष्ट की है ।
(सौजन्य : Zee News)
४. यह हिंसा करने के लिए जिन्होंने भीड को भडकाया है, उनकी खोज की जा रही है । हिंसा करवानेवालों को खोजने के लिए पुलिस सीसीटीवी के छायाचित्रों का अध्ययन कर रही है ।
५. इसके लिए लाल किला, नांगलोई, मुकरबा चौक और सेंट्रल देहली के सीसीटीवी कैमेरों के छायाचित्रण का अध्ययन करने के लिए अपराध शाखा और विशेष शाखा के पुलिसकर्मियों की सहायता ली जानेवाली है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !