अमेरिका में निरंतर वर्णद्वेष के कारण कृष्ण वर्णीय लोगों पर अत्याचार होते हैं । उसी के परिणामस्वरूप उनका धैर्य का पुल टूटकर यह हिंसाचार हो रहा है । इसलिए अमेरिका भारत के अल्पसंख्यकों पर होनेवाले तथाकथित अत्याचारों के संबंध में बोलने के स्थान पर अपने देश का वर्णद्वेष दूर करने का प्रयत्न करे !

मिनियापोलीस (अमेरिका) – यहां पुलिस की मारपीट में कृष्ण वर्णीय व्यक्ति की मृत्यु होने के उपरांत भडका हिंसाचार अभी तक नहीं थमा है । अमेरिका में लगभग ४० शहरों में यातायात बंदी लागू की गई है । राष्ट्र्रापति डोनाल्ड ट्रम्प के निवास स्थान व्हाईट हाऊस के बाहर भी लोगों ने बडी मात्रा में आकर हिंसा करने का प्रयत्न किया । उसके पश्चात ट्रम्प को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षारक्षकों को उन्हें बंकर में ले जाना पडा । नेशनल गार्ड के लगभग ५ सहस्र सैनिक १५ राज्यों में भेजे गए हैं तथा आवश्यकता पडने पर और २ सहस्र सैनिकों को भेजा जानेवाला है । अनेक राज्यों में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए रबर की गोलियां चलाई गईं । समाचार मिला है कि इसमें अनेक प्रदर्शनकारियों घायल हो गए हैं ।
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई अंत्येष्टि में दिखाई दिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif