प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद राज्य में ‘वाहनमुक्त दिवस’ मनाने का प्रारंभ ।

प्रत्येक व्यक्ति ने राष्ट्रनिष्ठा से ऐसे प्रयास किए, तो देश संकटकाल से उबर जाएगा ।

मुंबई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत के लिए देशवासियों से किए गए आह्वान की पृष्ठभूमि में राज्य के अनेक स्थानों पर ‘नो व्हीकल डे’ (वाहनमुक्त दिवस) मनाने का प्रारंभ हुआ है ।

१. राज्यमंत्री तथा परभणी की संरक्षक मंत्री (पालकमंत्री) मेघना बोर्डीकर ने परभणी की जनता से १७ मई के दिन वाहनमुक्त दिवस मनाने का आह्वान किया है । ‘अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन का उपयोग करें’, ऐसा उन्होंने कहा ।

२. कोल्हापुर जिला परिषद की अध्यक्षा शिल्पा खोत ने कागल तालुका के सेनापती कापशी गांव से ६० किलोमीटर की यात्रा राज्य परिवहन महामंडल की बस से की । दसरा चौक से वे रिक्शा द्वारा जिला परिषद तक पहुंचीं । कोल्हापुर जिला परिषद में प्रत्येक शुक्रवार को वाहनमुक्त दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है ।

३. नागपुर जिला परिषद के कर्मचारी प्रत्येक सोमवार को सार्वजनिक वाहन से यात्रा करेंगे । १८ मई से इस उपक्रम का प्रारंभ होगा । नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी १८ मई के दिन कार्यालय तक पैदल जाएंगे ।