राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लडनेवाली कांग्रेस की ९९ वीं हार !

५ राज्यों के चुनाव परिणामों के पश्चात सामने आई जानकारी

नई दिल्ली — कुछ दिन पूर्व ही हुए ५ राज्यों के विधानसभा चुनावों में केरल को छोडकर अन्य स्थानों पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पडा । ये सभी चुनाव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लडे गए थे । वर्ष २००४ में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया, तब से पार्टी की कमान उन्हें सौंपी गई । तब से लेकर वर्ष २०२६ तक हुए चुनावों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पडा है ।

कुछ दिन पूर्व ही हुए चुनावों में मिली हार उनकी ९९ वीं हार थी । उनके नेतृत्व में वर्ष २०१४, २०१९ और २०२४ के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को भारी पराजय झेलनी पडी है । इसके उपरांत लगभग सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पडा है । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि “कांग्रेस अपनी गलतियों से सीखती नहीं है तथा नई रणनीति भी नहीं बनाती ।”

संपादकीय भूमिका

अब समय स्वयं ही कांग्रेस के स्वतंत्रता-पूर्व काल से चले आ रहे राष्ट्रविरोधी कृत्यों का प्रतिशोध इन हारों के माध्यम से ले रहा है, यह कांग्रेस को समझ लेना चाहिए । इसलिए कांग्रेस शीघ्र ही इतिहास बन जाएगी, यह निश्चित है !