|

नई देहली – डोनाल्ड ट्रंप के पास आत्मसमर्पण करने हेतु २० घंटों का समय है, यह वास्तविक स्थिति है । अन्यथा इरान अमेरिका सहित उसके सहयोगियों को पाषाण युग में भेज देगा, हम पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा प्रत्युत्तर इरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बाघेर गालिबाफ के परामर्शदाता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक मादी मोहम्मदी ने ‘एक्स’ पर दिया है । ट्रंप ने २ दिवस पूर्व ‘यदि इरान ने शांति प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया, तो उसे पाषाण युग में भेज देंगे’, ऐसी चेतावनी दी थी । इरान द्वारा इस प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने के पश्चात ट्रंप ने इरान को २० घंटों की अवधि देते हुए ७ अप्रैल की रात्रि तक निर्णय लेने को कहा । उस पर मादी ने यह प्रत्युत्तर दिया ।

रात्रि ८ बजे आक्रमण होगा ! – ट्रंप
७ मार्च की रात्रि ८ बजे (भारतीय समयानुसार ८ अप्रैल को प्रातः ५:३० बजे ) अमेरिका की ओर से इरान के ऊर्जा प्रकल्पों एवं सेतुओं पर आक्रमण होंगे । पूर्ण देश एक ही रात्रि में समाप्त हो जाएगा, ऐसा ट्रंप ने घोषित किया है । इसका उपहास करते हुए जिम्बाब्वे स्थित इरानी दूतावास ने कहा, ‘रात्रि ८ बजे का समय उपयुक्त नहीं है । क्या आप इस समय को परिवर्तित कर दोपहर १ से २ के मध्य अथवा संभव हो, तो रात्रि १ से २ के मध्य कर सकते हैं ? इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने हेतु धन्यवाद !’
युवाओं को एकत्रित होने का इरान का आवाहन
ट्रंप की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए इरान ने देशभर के युवाओं से एकत्रित होकर समर्थन देने का आवाहन किया है । सरकार ने अनेक विश्वविद्यालयों के युवाओं, कलाकारों, खिलाडियों एवं युवा संगठनों से कहा है कि, वे ७ अप्रैल के दिन ऊर्जा प्रकल्पों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर कर खडे रहें । इसका उद्देश्य सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं पर अमेरिका द्वारा किए गए आक्रमण का निषेध करना बताया जा रहा है ।
इरानी नागरिकों को रेल द्वारा यात्रा न करने का इस्राइल का परामर्श
इस्राइल ने इरानी नागरिकों को आगामी १२ घंटों तक रेल से यात्रा न करने एवं रेल पटरियों से दूर रहने का परामर्श दिया है । रेल एवं रेल मार्गों के समीप आपकी उपस्थिति आपके प्राणों के लिए संकट उत्पन्न कर सकती है, ऐसा उसने कहा है ।
तुर्कीये में इस्राइली दूतावास के बाहर गोलीबारी : २ आक्रमणकारी मारे गए
तुर्कीये के इस्तंबुल नगर स्थित इस्राइली वाणिज्य दूतावास के समीप गोलीबारी हुई । कुछ व्यक्ति शस्त्र लेकर आए तथा उन्होंने गोलीबारी की । तदुपरांत पुलिस ने प्रत्युत्तर में गोलियां चलाईं । इसमें २ आक्रमणकारी मारे गए, जबकि एक को पुलिस ने बंदी बना लिया । गोलीबारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है ।
इरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता मोजताबा खामेनी के कोमा में होने का वृत्त

ब्रिटिश समाचार संस्था ‘द टाइम्स’ के एक वृत्त के अनुसार इरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता मोजताबा खामेनी कोमा में हैं एवं उनका उपचार चल रहा है । ७ मार्च को हुए आक्रमण में वे घायल हुए थे । वे वर्तमान में राज्य कार्य के निर्णय लेने में असमर्थ हैं, ऐसा भी इस वृत्त में कहा गया है । इरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने इरान की सरकार पर प्रत्यक्ष नियंत्रण प्राप्त कर लेने का समाचार है । मोजताबा केवल नाममात्र प्रमुख हैं एवं वास्तविक अधिकार सेना के पास चले जाने की चर्चा है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।