पिछले वर्ष कर्णावती में हुए विमान दुर्घटना के पीडित परिवारों द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र ।

कर्णावती (गुजरात) — हमें पैसे नहीं चाहिए । हमें सच्चाई जाननी है । हमें यह जानना है कि दुर्घटना क्यों हुई तथा उसमें कोई तकनीकी खराबी थी या नहीं । यदि ‘ब्लैक बॉक्स’ एवं ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ का डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम उसे निजी रूप से परिवारों के साथ साझा किया जाए, ऐसी मांग १२ जून २०२५ को कर्णावती में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की है । ३० पीडित परिवारों ने यह पत्र प्रधानमंत्री को भेजा है । पीडित परिवारों ने इस पत्र का प्रतिरूप विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी भेजा है । इस घटना में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है ।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने पिछले वर्ष जुलाई में इस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी । अंतिम रिपोर्ट इस वर्ष जून में, अर्थात दुर्घटना की पहली बरसी के आसपास आने की संभावना है ।
कर्णावती से लंदन जा रहा बोइंग ७८७ विमान उडान भरने के तुरंत बाद एक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास पर गिर गया था । इस दुर्घटना में २४१ यात्रियों एवं अन्य १९ लोगों सहित कुल १६० लोगों की मृत्यु हो गई थी । इनमें ६० विदेशी नागरिक भी सम्मिलित थे ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस