संभल (उत्तर प्रदेश) के पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार की ईरान समर्थक मुसलमानों को चेतावनी !

संभल (उत्तर प्रदेश) – विश्व के दो देशों के मध्य युद्ध चल रहा है तथा भारत में कुछ लोग बिना कारण उत्तेजित हो रहे है । यदि किसी को दूसरे देश से इतना ही प्रेम है, तो उन्हें विमान से वहां जाकर उसका समर्थन करना चाहिए । भारत में अंतरराष्ट्रीय सूत्रों को लेकर उत्पात एवं नारेबाजी सहन नहीं की जाएगी । मस्जिदों के बाहर नमाज पढने की अनुमति नहीं दी जाएगी । यदि कोई सडक पर नमाज पढते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी संभल के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने कुछ दिन पूर्व ही ईद एवं शुक्रवार की नमाज से पहले आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय मुसलमानों को दी थी ।
📍 Sambhal (Uttar Pradesh): A strong and much-needed message from CO Kuldeep Kumar👮♂️🇮🇳
"If you have so much love for another country, then go there and support it, but do not disturb the law and order of our India"
It is high time that such dutiful officers take a firm stand… pic.twitter.com/DYAYA3VyXH
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 14, 2026
(और इनकी सुनिए…) ‘यह देश किसी के बाप का नहीं है !’ – सांसद असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना
कुलदीप कुमार के इस बयान पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आलोचना की है । एक सभा में उन्होंने कहा कि हमें कहां जाना है, यह बताने के लिए यह देश किसी के बाप का नहीं है । देश संविधान से चलेगा या किसी के कहने से ? (‘देश की संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है’, ऐसा बयान तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था । उस समय ओवैसी ने इस पर ऐसी आलोचना क्यों नहीं की थी ? ‘भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था तथा हिन्दुओं को भारत तथा मुसलमानों को पाकिस्तान दिया गया था । इसलिए यदि कोई यह कहता है कि ‘मुसलमानों को पाकिस्तान दिया गया है, इसलिए उन्हें वहां जाना चाहिए’, तो यह पूरी तरह अनुचित भी नहीं कहा जा सकता ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हों, तो देश में उद्दंड कट्टरपंथियों एवं भारतविरोधियों पर निश्चित ही लगाम लगेगी तथा देश में कानून एवं व्यवस्था बनी रहेगी, इसमें संदेह नहीं ! |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Ramdas Athawale : (और इनकी सुनिए…) ‘अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत करने पर सरकार को राजस्व प्राप्त होगा !’
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !