रमजान में साथ दिखाई दिए, तो छात्र और छात्रा का विवाह करा दिया जाएगा। – Madhubani Medical College

मधुबनी मेडिकल कॉलेज का आदेश

मधुबनी (बिहार) – मधुबनी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्राचार्य के हस्ताक्षर तथा मुहर सहित आधिकारिक पत्र प्रसारित कर कहा है कि ‘रमजान के महीने में कोई भी छात्र तथा छात्रा एक साथ खडे न हों । यदि कोई साथ खडा पाया गया, तो कॉलेज प्रशासन तत्काल उनका विवाह करा देगा । विवाह के बाद होने वाले भोज का दायित्व भी संबंधित जोडे का ही रहेगा’, ऐसी चेतावनी दी गई है । यह आदेश सामने आने के बाद संस्थान के विद्यार्थियों में हलचल मच गई है ।

सामाजिक मीडिया पर विरोध, प्रशासन का मौन ।

यह परिपत्र सामाजिक मीडिया पर प्रसारित होते ही अनेक लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर आघात बताते हुए विरोध जताया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है, किंतु इस विवाद पर कॉलेज प्रबंधन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है तथा जिला प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक वक्तव्य प्रसारित नहीं किया गया है ।

संपादकीय भूमिका

इस प्रकार के हास्यास्पद आदेश कॉलेज कैसे दे सकता है ? ऐसा आदेश देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है ।