
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के राजबाडी जिले के सदर उपजिले में मुसलमानों ने रिपन साहा नाम के हिन्दू युवक की हत्या की । रिपन यहां के पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था । इंधन के पैसे मांगने के कारण वाहन के ड्राइवर ने पैसे देने का स्थान पर रिपन को गाडी के नीचे कुचल दिया । पुलिस से संबंधित वाहन जब्त कर वाहन के मालिक अबुल हाशेम को बंदी बनाया है । वह ‘बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी’के राजबाडी जिला घटक का पूर्व कोषाध्यक्ष बताया जाता है । वाहन का ड्राइवर कमाल हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है ।
🚨 Blood for Fuel: Hindu Worker Run Over in Bangladesh
Caught on Camera: Hindu fuel station worker Ripon Saha was mowed down at a petrol pump in Rajbari, Bangladesh, for demanding payment.
Police call it premeditated murder. SUV seized; Bangladesh Nationalist Party leader Abul… https://t.co/TEsy7d4Y4l pic.twitter.com/WO1Kw6jDcD
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 17, 2026
रिपन साहा राजबाडी के गोलांदा मोड में स्थित करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करता था । काले रंग की लैंड क्रूजर गाडी में बैठे लोगों ने बिना पैसे दिए वहां से निकल जाने का प्रयास किया, तब रिपन साहा ने गाडी रोककर पेट्रोल के पैसे मांगे, तब ड्राइवर ने जानबूझकर गाडी को आगे ले जाकर उसे कुचल दिया । इसमें रिपन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई । उसके उपरांत आरोपी वाहन के साथ भाग गए ।
यह दुर्घटना नहीं, अपितु जानबूझकर की गई हत्या !
राजबाडी सदर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी खोंदकार जियाउर रहमान ने इस घटना की पुष्टि कर ‘यह घटना कोई दुर्घटना नहीं थी, अपितु वह जानबूझकर की गई हत्या है’, ऐसा बताया । पेट्रोल के पैसे न देने के कारण पीडित गाडी के सामने खडा था तथा उसी समय उसे कुचला गया ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश में १२ फरवरी को होने सार्वत्रिक चुनाव में ‘बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी’ के सत्ता में आने की संभावना है । उससे पूर्व ही इस राजनीतिक दल के लोगों द्वारा हिन्दुओं की हत्याएं हो रही हैं, तो ये लोग जब सत्ता में आएंगे, तब क्या होगा ?, इसका अनुमान लगाया जा सकता है ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला