कुख्यात पाकिस्तानी गुंडे ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को महिला का घूँघट (हिजाब) हटाने पर धमकी दी

नई दिल्ली – बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला को नियुक्तिपत्र देने के समारोह में पुरस्कार देते समय उसका घूँघट हटाने का प्रयास किया । इसके लिए पूरे देश में उनकी आलोचना की जा रही है । अब पाकिस्तान के एक कुख्यात गुंडे शहजाद भट्टी ने भी एक वीडियो प्रसारित करके धमकी दी है । उसने कहा है कि मुख्यमंत्री को सबके सामने क्षमा मांगनी चाहिए, नहीं तो बाद में यह मत कहें कि चेतावनी नहीं दी थी । भट्टी ने वीडियो में कहा कि बिहार में जो हुआ, वह सबने देखा होगा । एक ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार करता है । बाद में मुझ पर यह-वह करने का आरोप लगता है । उस व्यक्ति के पास अभी भी उस महिला से क्षमा मांगने का समय है । अगर वह आज क्षमा नहीं मांगते हैं, तो जिम्मेदार संस्थाओं को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए । बाद में यह मत कहें कि कोई चेतावनी नहीं दी गई थी ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तानी गुंडे का साहस कैसे हुआ एक भारतीय मुख्यमंत्री को धमकी देने का ? भारत को इसके लिए पाकिस्तानी राजदूत से पूछताछ करनी चाहिए ! साथ ही, इस गुंडे को भारत को सौंप देना चाहिए ! |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani