अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा कांतारा चलचित्र को लेकर श्री चामुंडादेवी के अपमान पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी का कथन ।

नई दिल्ली – अभिनेता रणवीर सिंह ने गोवा में हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में ‘कांतारा’ चलचित्र के श्री चामुंडादेवी वाले दृश्य को लेकर उनका अपमान किया था । उन्होंने देवी को ‘भूत’ कहा था । इस कारण उनकी कडी आलोचना हुई, उसके बाद सिंह ने क्षमा भी मांगी थी । इस विषय में इस चलचित्र के निर्देशक एवं अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अब अपना मत व्यक्त किया है । किसी का नाम लिए बिना वे कहते हैं, ‘‘ऐसी घटनाएं मुझे विचलित करती हैं । यद्यपि चलचित्र का बडा भाग अभिनय तथा कथा पर आधारित होता है, फिर भी दैवी तत्व अत्यंत संवेदनशील और पवित्र होता है । मैं जहां भी जाता हूं, वहां लोगों से निवेदन करता हूं कि ऐसे दैवी रूपों का मंच पर प्रस्तुतिकरण न करें और न ही उनका उपहास करें । यह भावनात्मक रूप से हमसे अत्यंत गंभीरता से जुडा हुआ है ।’’
संपादकीय भूमिकाइस विषय में शासन द्वारा कठोर कानून बनाना अब आवश्यक हो गया है । |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !