
मुंबई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के षड्यंत्र के आरोपी, साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबंधक कानून (युएपीए) कानून के अंतर्गत अपराध पंजीकृत नक्सली समर्थक वरवरा राव का यहां के सोमय्या विद्याविहार विश्वविद्यालय में नियोजित कार्यक्रम राष्ट्रप्रेमी संगठन ‘विवेक विचार मंच’ के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण निरस्त किया गया ।
१६ अक्टूबर के दिन यहां के सोमय्या विद्याविहार विश्वविद्यालय में ‘सिविलाइजेशन सेमिनार’के अंतर्गत ‘एन इलेक्ट्रिक वायर इज बेटर दॅन ए पोएट : द पोएट्री ऑफ वरवरा राव’ के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्र में वरवरा राव को सम्मानित किया जाना था । कोरेगांव-भीमा की एल्गार परिषद से प्रस्थापित शासन व्यवस्था के विरुद्ध नागरिकों को भडकाए जाने के प्रकरण में वरवरा राव के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया था । वर्तमान में न्यायालय के आदेश के अनुसार वरवरा राव को तात्कालिक जमानत दी गई है ।
नक्सलवाद के समर्थक तथा जिस व्यक्ति पर गंभीर अपराध पंजीकृत हैं, ऐसे व्यक्ति को मान्यवर के रूप में आमंत्रित करने पर राष्ट्रप्रेमी संगठन ‘विवेक विचार मंच’ने आपत्ति जताई थी । इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलगुरु को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था । इन ज्ञापन में आयोजकों की जांच करने की भी मांग की गई थी । इसका गंभीरता से संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्यक्रम निरस्त किया । ‘विवेक विचार मंच’के राज्य संयोजक सागर शिंदे, मुंबई महानगर संयोजक जयवंत तांबे एवं अधिवक्ता संदीप जाधव ने इस कार्यक्रम को निरस्त करने में प्रधानता ली ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !