
गडचिरोली – भामरागड तहसील के कुमरगुडा के नागरिकों ने नक्सलवादियों को गांव की सीमा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया है । नक्सलवादियों का आतंक त्यागकर कुमरगुडा वासियों ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया । ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नक्सलवादियों को गांव में प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव स्वीकृत कर उसकी प्रति भामरागड पुलिस को प्रदान की गई । पुलिस के मार्गदर्शन में ग्राम के युवकों को शिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होने से ग्रामवासियों ने माओवादियों को गांव से सीमापार करने का संकल्प लिया है । ‘ग्रामवासी माओवादी संघटनाओं को समर्थन नहीं देंगे, उनकी बैठकों में सहभागी नहीं होगी तथा वन क्षेत्र में उन्हें आश्रय नहीं देंगे’ — ऐसा आश्वासन ग्रामवासियों ने दिया । इस प्रस्ताव पर अनुमानतः ४० से ४५ ग्रामवासियों के हस्ताक्षर थे ।
वर्ष २०२३ से चल रही ‘नक्सल गांवबंदी योजना’ के अंतर्गत जिले के अनेक ग्रामों ने ऐसा निर्णय लिया है ।
संपादकीय भूमिकानक्सलवाद के विरोध में निश्चयात्मक कदम उठाने वाले ग्रामवासियों को अभिनंदन ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !