|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – देश भर में तीव्र गति से बढ़ते ऑनलाइन द्यूत (‘रियल मनी गेमिंग’) के कारण लाखों परिवार उध्वस्त हो रहे हैं तथा सहस्त्रों करोड रुपयों की लूट हो रही है । इस पर राज्य स्तर पर कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु राष्ट्रीय स्तर पर एक कठोर एवं प्रभावी कानून बनाना नितांत आवश्यक है । इसके लिए, हिन्दू जनजागृति समिति के ‘सुराज्य अभियान’ ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और भारतीय संविधान के अनुच्छेद २५२ के अंतर्गत केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने की मांग की । उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ऐसा प्रस्ताव शीघ्र ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ।
🎰 Online Gambling Ruining Lives! 🚨
UP Dy CM Brajesh Pathak
(@brajeshpathakup) assures action after meeting with @SurajyaCampaign a wing of @HinduJagrutiOrg 🙏📝 Will send proposal to Centre under Article 252 to ban online gambling nationwide!
🧨 Families broken, ₹1000s of… pic.twitter.com/IwoTGaoS6T
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) August 6, 2025
इस अवसर पर ‘सुराज्य अभियान’ के उत्तर प्रदेश समन्वयक श्री विश्वनाथ कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव शशिकांत शुक्ला, सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा , उत्तर प्रदेश स्थानीय स्वराज्य केंद्रीय राजस्व सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा तथा दिलीप गुप्ता उपस्थित थे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !