‘द केरल स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री विजयन को पच नहीं रही !

तिरुवनंतपुरम (केरल) – निर्देशक सुदिप्तो सेन की लव जिहाद पर आधारित ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को ७१ वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ एवं ‘सर्वश्रेष्ठ छायांकन’ पुरस्कार मिले । इससे केरल के हिन्दूद्वेषी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘एक्स’ पर इस पुरस्कार दिए जाने की घटना का निषेध कर ‘यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की महान परंपरा का अपमान है’, ऐसा कहा । ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म वर्ष २०२३ में प्रदर्शित हुई थी ।
By honouring a film that spreads blatant misinformation with the clear intent of tarnishing Kerala’s image and sowing seeds of communal hatred, the jury of the #NationalFilmAwards has lent legitimacy to a narrative rooted in the divisive ideology of the Sangh Parivar. Kerala, a…
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) August 1, 2025
वे आगे बोले,
“केरल की छवि धुमिल करना एवं धार्मिक द्वेष फैलाना इन उद्देश्यों से असत्य बातें दिखानेवाली इस फिल्म का सम्मान करना, यह अत्यंत चिंता का विषय है । राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की चयन समिति ने संघ परिवार की विघटनकारी विचारधारा पर आधारित एक कहानी को मान्यता दी है । केरल राज्य को सदैव सौहार्द, शांति तथा भाईचारे के लिए जाना जाता है । इस फिल्म को पुरस्कार देने से केरल एवं वहां की जनता का अपमान हुआ है । केवल मलयाली लोगों ने ही नहीं, अपितु लोकतंत्र एवं संविधान के मूल्यों पर विश्वास रखनेवाले प्रत्येक व्यक्ति को इस फिल्म के विरुद्ध मुखर होना चाहिए ।”
केरल के शिक्षामंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी ‘द्वेष एवं निराधार आरोप लगानेवाली ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म का सम्मान करना, यह अन्य सभी पुरस्कारों की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने जैसा है’, ऐसा कहा है ।
Congrats to all the National Film Awards 2025 winners from Kerala, especially @christotomy for ‘Ullozhukku’, Urvashi and Vijayaraghavan for supporting roles. However, recognising ‘The Kerala Story’, a film that spreads hate and baseless allegations, devalues all other awards.
— V. Sivankutty (@VSivankuttyCPIM) August 1, 2025
संपादकीय भूमिकालव जिहाद पर आधारित ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में केरल में लव जिहाद से पीडित हिन्दुओं की स्थिति दर्शाई गई है । हिन्दुओं की यह दयनीय स्थिति विजयन को केरल का अपमान नहीं लगती क्या ? |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !