प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित वास्तु घोषित करने की अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की याचिका को अस्वीकार कर दिया है । न्यायालय ने २३ मई को सुनवाई पूरी कर ली थी तथा प्रकरण पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था । अतः यह याचिका रद्द हो गई, लेकिन श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर हिंदुओं की १८ याचिकाओं पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अलग से सुनवाई हो रही है ।
यह याचिका अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने इसी वर्ष ५ मार्च को प्रविष्ट की थी ।
इसमें कहा गया था कि,
१. शाही ईदगाह मस्जिद के स्थान पर पहले मंदिर था । आज तक मुस्लिम पक्ष न्यायालय में इस बात का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं कर पाया है कि वहां मस्जिद थी । दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक चित्र हैं, जिन्हें मस्जिद के नाम से जाना जाता है ।
२. किसी की जमीन पर अतिक्रमण करने से वह जमीन उसकी नहीं हो जाती । सरकारी कागजात में जिस मस्जिद का नाम लिखित है, उसका जमीन से कोई संबंध नहीं है । नगर निगम में उसका कोई पंजीकरण नहीं है और न ही कर चुकाया जाता है । शाही ईदगाह प्रबंधन समिति पर बिजली चोरी का प्रकरण भी लिखित है। फिर उसे मस्जिद क्यों कहा जाए ?
३. अयोध्या प्रकरण में निर्णय सुनाने से पहले न्यायालय ने बाबरी मस्जिद को ‘विवादित’ घोषित किया था, इसलिए इस मस्जिद को भी ‘विवादित वास्तु’ घोषित किया जाना चाहिए ।
मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोध !
मुस्लिम पक्ष ने इस याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अधिवक्ता सिंह की मांग पूरी तरह असत्य है । यहां ४०० वर्षों से शाही ईदगाह है, इसलिए इसे विवादित वास्तु घोषित करने की मांग को कठोर दण्ड के साथ रद्द किया जाना चाहिए ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं