बांग्लादेश से भारत में घुसे गो-तस्करों की भारतीय सैनिकों पर गोलीबारी
जलपाईगुडी (बंगाल) – यहां भारत-बांगलादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के सैनिक गश्त कर रहे थे । उस समय ८ मुसलमान युवक वहां घुसे, जब भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोका और उनकी पहचान पूछी, तब इन बांग्लादेशी युवकों ने अपनी बंदूकें सैनिकों पर तान दीं । इसपर, भारतीय सैनिकों ने भी अपनी बंदूकें उन युवकों की दिशा में तान दी । इसके पश्चात दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी । इस गोलीबारी में एक युवक मारा गया तथा बाकी ७ भाग गए । एक भारतीय सैनिक भी घायल हुआ है, जिसका चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है । बाद में पता चला कि ये आठों युवक गो-तस्कर थे । बताया जा रहा है कि ये गाय चुराने के उद्देश्य से जलपाईगुडी जिले में स्थित राजगंज के कुकुर्जान क्षेत्र में खालपारा बालसन गांव के बाहर लगे कंटीले तारों की बाड तोड़कर भारतीय सीमा में घुसे थे ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश का बढता भारत द्वेष गो-तस्करों के इस कृत्य से उजागर हो रहा है ! इस द्वेष को शांत करने के लिए भारत कब कठोर कार्रवाई करेगा ? |

UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’