
अलीगढ – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी की गई, जिससे २ कर्मचारी घायल हो गए । घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है । इस मेडिकल कॉलेज के सामने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं । पुलिस ने घटनास्थल से २ आरोपियों को बंदी बनाया है ।
पुलिस इस घटना की गवेषणा कर रही है । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अनुशासन अधिकारी डॉ. वसीम अली ने बताया कि विश्वविद्यालय के निबंधक कार्यालय में सेवारत २ कर्मचारियों पर २४ जुलाई को सवेरे ९.३० बजे आक्रमणकारियों ने गोलियां चलाईं । गोली लगने से दोनों कर्मचारी घायल हो गए ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।