
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – हाथरस कांड से चर्चा में आए नारायण साकार हरि उपाख्य भोलेबाबा समेत २० बाबाओं को ‘ढोंगी’ ठहराकर के ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस पर सभी १३ अखाड़े सहमत हो गए है। यह प्रस्ताव अखाड़ा परिषद १८ जुलाई को कुंभ मेला प्रशासन की बैठक में प्रस्तुत करेगा। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा जाएगा कि इन बाबाओं को कुंभ मेले में बसने के लिए स्थान एवं सुविधाएं न दी जाएं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी के अनुसार अखाड़ा परिषद ने भोली-भाली जनता को दृगभ्रमित करने वाले ढोंगी बाबाओं की सूची निश्चित कर दी है। ऐसे पाखंडियों को महाकुंभ में दुकानें सजाने नहीं दी जाएंगी। प्रशासन के सामने मांग रखी जाएगी कि ऐसे ढोंगी बाबाओं को महाकुंभ में टेंट लगाने के लिए स्थान एवं सुविधाएं न दी जाएं। हाथरस कांड के बाद अखाड़ा परिषद भी धर्म के नाम पर पाखंड करने वाले बाबाओं के विरुद्ध सक्रिय हो गया है।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल