वर्ष २०४७ तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जायेगा !

नई देहली – आगामी युग भारत का है तथा विश्व इस युग में प्रवेश करने की मार्ग पर है । वर्ष २०४७ तक भारत एक विकसित राष्ट्र का स्थान प्राप्त कर लेगा, यह महत्वपूर्ण वक्तव्य लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से प्रतिष्ठित मानद शिष्यवृत्ति प्राप्त करने के बाद विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एन.के. सिंह ने अपने उद्बोधन में किया।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने कहा कि श्री सिंह के हमारे साथ लंबे समय से चले आ रहे प्रतिबद्ध संबंधों के साथ-साथ हमारे भारत सलाहकार बोर्ड के सह-अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका ने भारत के साथ हमारे संबंधों को दृढ़ किया है। यह उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के प्रति सन्मान है।
पुरस्कार स्वीकार करते समय, श्री सिंह, जो ८३ वर्षीय अर्थशास्त्री हैं, ने कहा,
१. देश का गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता की १०० वीं वर्षगांठ उच्च विकास वाली अर्थव्यवस्था के रूप में देश के प्रयासों को उजागर करेगी।
२. यह प्रधान मंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल है और वह और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य 2047 तक विकसित भारत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। भारत को इस गति को अगले दो दशकों तक बनाए रखने की आवश्यकता है।
संपादकीय भूमिकाभारत मात्र आर्थिक महाशक्ति बनके नही चलेगा। इसका कारण यह है कि पिछले १०० वर्षों में इंग्लैंड, रूस एवं अमेरिका के धर्मविहीन भौतिक विकास ने उन देशों को पंगु बना दिया है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि भारत हिंदू धर्म के आधार पर भौतिक रूप से विकास करेगा, तभी उसकी स्थिति कम से कम कुछ सौ वर्षों तक विश्व पर शासन करने के योग्य होगी! |
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त