नई देहली – विदेश में काम करनेवाले भारतीयों ने वर्ष २०२३ में १० लाख करोड रुपए भारत में भेजे । इस प्रकार भेजी गई यह विश्व की सर्वोच्च राशि है, ऐसी जानकारी वैश्विक बैंक ने दी है । भारत के उपरांत विदेश में कमाए पैसे देश में वापस भेजने में मेक्सिको का क्रमांक है । मेक्सिको के अनिवासी लोगों ने विदेश से उनके देश में ५ लाख करोड रुपए भेजे है । तदनंतर चीन ४ लाख करोड रुपए, फिलिपींस ३ लाख करोड रुपए के साथ चौथे क्रमांक पर, तो पाकिस्तान २ लाख २० सहस्र करोड रुपए के साथ पांचवें स्थान पर है ।
Indian expatriate workers send 10 lakh crore rupees to India in 2023 alone. – World Bank Remittances Report.
Figures show extensive use of ‘UPI’ to send money from the United Arab Emirates.#Economy #Finance #Banking pic.twitter.com/BpVC04q0Oy
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 28, 2024
वर्ष २०२२ में अनिवासी भारतीयों ने ९ लाख २८ सहस्र करोड रुपए भारत में भेजे थे । उसी समय पाकिस्तानी अनिवासियों ने ढाई लाख करोड रुपए भेजे थे; परंतु वर्ष २०२३ में इसमें १२ प्रतिशत घटौती हुई है ।
संयुक्त अरब अमीरात से ‘युपीए’ द्वारा भेजे गए रुपए !
संयुक्त अरब अमीरात में युपीए (ऑनलाईन पैसे हस्तांतरित) व्यवस्था आरंभ होने के कारण वहां नौकरी के लिए गए भारतीयों ने देश में उसके द्वारा पैसे भेजे ।
वैश्विक बैंक ने कहा है, ‘भारतीयों द्वारा सर्वाधिक धन अमेरिका से भेजा गया है । उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया है ।’

Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त