भारत ने कनाडा को पुनः सुनाया !

ओटावा (कनाडा) – कनाडा के भारतीय उच्चायुक्त संजीव कुमार वर्मा ने स्पष्ट कथन करते हुए कहा, ‘खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के प्रकरण में जब तक कनाडा की जांच एजेंसी द्वारा इकट्ठा किए गए प्रमाण भारत को नहीं दिए जाते, तब तक भारत उनके साथ किसी भी जानकारी को साझा नहीं करेगा ।’ कनाडा के ‘ग्लोब एंड मेल’ नामक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में वे ऐसा बोल रहे थे । १८ जून २०२३ को कनाडा के सरे में निज्जर की हत्या की गई थी । कनाडा ने इस हत्या के पीछे भारत के हाथ होने का आरोप लगाया है । तभी से भारत एवं कनाडा के संबंध बिगड गए हैं ।
वर्मा ने आगे कहा, ‘हमें इस प्रकरण से संबंधित अचूक एवं ठोस प्रमाण चाहिए । तदुपरांत ही जांच में हम कनाडा की सहायता कर सकेंगे । यदि ऐसा न हुआ, तो इस जांच में भारत कनाडा की सहायता कैसे कर सकेगा ? अब तक मुझे कनाडा से जांच में जांच में सहायता करने के संदर्भ में कोई भी विनती प्राप्त नहीं हुई है । मेरा कहना है कि यदि कोई व्यक्ति भारत की अखंडता पर संकट निर्माण करने का षड्यंत्र रचता है, तो उसके परिणाम निश्चितरूप से सामने आएंगे ।’
संपादकीय भूमिकाभारत को कनाडा से ऐसा ही व्यवहार करना आवश्यक है ! |
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित