पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का दावा !

लाहौर (पाकिस्तान) – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु बम का परीक्षण न करने के लिए उन्हें ५०० करोड अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने का प्रस्ताव दिया था । ऐसा होते हुए भी वर्ष १९९८ में परमाणु बम का परीक्षण कर भारत के परमाणु बम के परीक्षण को ठोस प्रत्युत्तर दिया था, ऐसा दावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने किया है । ब्रिटेन से ४ वर्षों उपरांत पाकिस्तान वापस आने पर वे एक सभा में बोल रहे थे । इस परीक्षण के विषय में नवाज शरीफ ने पहले कहा था कि यदि भारत ने परमाणु बम का परीक्षण नहीं किया होता, तो हम भी परीक्षण न करते । भारत के परमाणु बम के परीक्षण के कारण हमें सार्वजनिक दबाव का सामना करना पडा । इस कारण हमने अपने पहले परमाणु बम का परीक्षण भी किया ।
१. नवाज शरीफ ने आगे कहा कि, मैंने क्लिंटन को बताया, ‘मेरा जन्म पाकिस्तान की भूमि पर हुआ है और मुझे पाकिस्तान के हित में न होने वाली कोई भी बात स्वीकार नहीं ।’ इसके उपरांत शरीफ ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम न लेते हुए लोगों को पूछा, “मुझे बताएं, मेरे स्थान पर कोई दूसरा होता, तो उसने अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने ऐसा कहा होता क्या ?”
२. नवाज शरीफ ने कश्मीर समस्या हल करने के विषय में कहा कि हम अपना गंवाया हुआ स्थान कैसे वापस लें , यह हमें तय करना होगा । स्वतंत्र विदेश नीति कैसी बनानी है ? हमें अपने पडोसियों से अच्छे संबंध निर्माण करने हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !