
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – भारत एवं पाकिस्तान ने इस वर्ष एकदूसरे को स्वतंत्रतादिननिमित्त शुभकामनाएं नहीं दीं । गत ७५ वर्षों में ऐसा पहली बार ही हुआ है । १४ अगस्त को पाक का और १५ अगस्त को भारत का स्वतंत्रतादिन मनाया जाता है । पाकिस्तान में दैनिक ‘द न्यूज’ने इस संदर्भ में प्रकाशित समाचार में कहा है कि भारत एवं पाकिस्तान के संबंध और बिगड गए हैं । दोनों अण्वस्त्रधारी पडोसी देशों ने एकदूसरे को स्वतंत्रतादिननिमित्त शुभकामनाएं देने की परंपरा समाप्त कर दी है । इससे ध्यान में आता है कि इन दोनों देशों के आपसी संबंध कितने बिगड गए हैं ।
भारत-पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला तोड़ा #india #pakistan #indiapakistan #independenceday2023 #भारत #पाकिस्तान #भारतपाकिस्तान #स्वतंत्रतादिवस https://t.co/MtlAdR6qgr
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) August 16, 2023
पाक की समाचारवाहिनी ‘जियो न्यूज’ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध बिगाडने के पीछे भारतीय नेतृत्व की आक्रमकता कारणीभूत है । (इसे कहते हैं चोरी और सीनाजोरी ! गत ७५ वर्ष में जो भारत को करना चाहिए था, वह उसने अब प्रारंभ किया है । इसपर पाकिस्तान तिलमिला गया है ! – संपादक) भारत में जब से भाजपा की सत्ता आई और प्रधानमंत्री मोदी ने पद संभाला है, तब से संबंध और बिगड गए । (पाक को भारत के साथ अच्छे संबंध चाहिए, तो उसे वैसे बर्ताव करना होगा । पाक भारत के साथ कैसा बर्ताव करता है, यह संपूर्ण जग को पता है ! – संपादक) नवंबर २०१६ में भारत ने पाक में हुए सार्क शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होना नकार दिया था ।
|
संपादकीय भूमिका पाक को भारत के विरोध में कार्रवाई करने एवं भारत का उसे सहन करते हुए भी पाक को उसके स्वतंत्रतादिन पर शुभकामनाएं देना, वह काल समाप्त हुआ, यही भारत दिखा रहा है ! यदि पाक को भारत के साथ अच्छे संबंध रखने हैं, तो उसे वैसा बर्ताव करना होगा ! |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध