श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को भेजा प्रस्ताव !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – यहां श्रीरामजन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य श्रीराममंदिर का काम युद्ध स्तर पर चालू है । इस मंदिर के लिए ५०० वर्ष हिन्दुओं द्वारा आंदोलन किया गया था । इस आंदोलन में सहस्रों हिन्दुओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया । इन रामभक्तों का योग्य सम्मान करने का प्रस्ताव श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सामने रखा गया है । इस प्रस्ताव में ऐसे रामभक्तों के पुतले जगह-जगह बनाना, यहां के चौराहे और रास्तों को उनके नाम देना, इस प्रकार की मांग की गई है । इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है ।
Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन में गोली खाने वालों को ऐसे मिलेगा सम्मान, ट्रस्ट कर रहा तैयारी#RamMandir #Ayodhya #RamMandirMovementhttps://t.co/R5fDAUtZhr
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) August 17, 2023
श्रीरामजन्मभूमि के आंदोलन में सहस्रों लोगों द्वारा दिए गए बलिदान की जानकारी मिलना कठिन होने के कारण उनके पुतले बनाए जाना संभव नहीं होगा, ऐसा सूत्र रखा गया है । श्रीराममंदिर निर्माण के लिए बलिदान देने वालों की अचूक जानकारी है, उनको आंदोलन के विषय का संग्रहालय बनाकर उसमें स्थान दिया जा सकता है, ऐसा भी प्रस्ताव न्यास के सामने रखा गया है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !