
कोलंबो – भारत ने नागरिकों की पहचान के लिए आधार कार्ड जैसी योजना चलाई थी । अब श्रीलंका में भी ऐसी योजना चलाकर इस ‘यूनिक डिजिटल आईडेंटिटी प्रोजेक्ट’ के लिए भारत ने श्रीलंका को ४५ करोड रुपए का पहला हफ्ता दिया है । श्रीलंका के ‘डिजिटाइजेशन’ की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योजना है । इस योजना को भारत सरकार निधि उपलब्ध करा रही है । श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसका समर्थन किया है ।
१. श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई ।
२. श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने ४५ करोड का चेक श्रीलंका के तकनीकी मंत्री कनक हेरथ को सौंपा । यह रकम कुल रकम की १५% है ।
३. श्रीलंका सरकार निर्धारित समय में यह परियोजना पूर्ण करने का प्रयास करेगी, ऐसा राष्ट्रपति के सलाहकार रत्ननायका ने बताया । इस परियोजना के विषय में भारत और श्रीलंका के बीच २०२२ में समझौता हुआ था ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !