
वॉशिंगटन (अमेरिका) – कोरोना महामारी, रशिया यूक्रेन युद्ध तथा अमेरिका और यूरोप में आर्थिक क्षेत्रों पर आया संकट इस संपूर्ण दशक पर परिणाम करने वाला होगा । इस कारण वर्ष २०३० तक प्रति वर्ष केवल २.२% आर्थिक बढत होने की संभावना है, ऐसा अंदाज विश्व बैंक ने व्यक्त किया है । बैंक के मुख्य वित्त विशेषज्ञ इंदरमित गिल के मतानुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था की दृष्टि से यह दशक हाथों से निकल गया है !
बैंकिंग संकट ने बढ़ाई टेंशन#globalgrowth #worldbankhttps://t.co/8Uh02fhKAW
— AajTak (@aajtak) March 28, 2023
विश्व बैंक ने उसके ब्योरे में आगे कहा है कि,
१. आर्थिक बढोतरी पर हुआ नकारात्मक प्रभाव अत्यधिक दरिद्रता, आय में बढते अंतर और जलवायु में बदलाव इस सांप्रतकाल के गंभीर संकटों से लड़ने के लिए चुनौती बन रहा है ।
यदि मंदी आती है, तो यह परिस्थिति और भयानक होगी ।
२. विश्व व्यापार में होने वाली बढत अत्यल्प है ।
३. विकासशील देशों का मोटा-मोटा सकल देशांतर्गत उत्पादन आने वाले ७ वर्षों में ४% तक गिरने की संभावना है । पिछले दशक में ५% तो २०००-१० के दशक में ६% था ।
४. महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता लाने का प्रयास और कम कर्ज पर देशों ने प्रयास करने पर विश्व आर्थिक बढत २.९% तक पहुंचेगी, ऐसा भी विश्व बैंक का कहना है ।
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman