
वॉशिंग्टन (अमेरिका) – अमेरिका की सिलिकॉन एवं सिग्नेचर बैंक दिवालिया होने के उपरांत ‘फर्स्ट रिपब्लिक बैंक’ दिवालिया होने की कगार पर दिख रही है । ‘ब्लुमबर्ग’ संस्था के मत में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयर मूल्यों में ६१.८३ प्रतिशत गिरावट देखी गई है । यह गिरावट गत पूरे सप्ताह से निरंतर जारी है । इस बैंक के शेयर का मूल्य १९ डॉलर हो गया है । दिवालिया होने के पूर्व सिलिकॉन एवं सिग्नेचर बैंकों की ऐसी स्थिति हुई थी तदनंतर उनको ताले लगा दिए गए थे । इसलिए ‘फर्स्ट रिपब्लिक बैंक’ की भी यही स्थिति होने की संभावना बताई जा रही है ।
अब First Republic Bank पर लटकने वाला है ताला, हफ्ते भर के अंदर अमेरिका में तीसरा बैंक कंगाल! https://t.co/K5RooIq9g3
— AajTak (@aajtak) March 15, 2023
‘मुडीज’ संस्था ने भी अमेरिका की ६ बैंकों पर ध्यान रखा है । इसमें फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का नाम प्रथम क्रमांक पर है । अन्य बैंकों में जिओन्स बैन कॉर्पोरेशन, वेस्टर्न एलिएन्स बॅनकॉर्प, कॉमेरिका इंक, युएमबी फाइनांशियल कॉर्प एवं इंट्रस्ट फाइनांशियल कॉर्पोरेशन समाहित हैं ।
वर्ष २००८ में अमेरिका में जिस प्रकार से मंदी आई थी, पूरे अमेरिका में पुनः वैसी ही स्थिति होने की संभावना बताई जा रही है ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
पाक सेना पर ‘जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल)’ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की कडी आलोचना । – Maulana Fazlur Rehman
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim