
ओटावा (कैनडा) – कैनडा में नागरिकों को इच्छामृत्यु का स्वीकार करने की अनुमति है । उसके कारण वहां वर्ष २०२१ में १० सहस्र से अधिक लोगों ने इच्छामृत्यु को स्वीकार कर अपने प्राण त्याग दिए हैं । यह संख्या कैनडा में इस वर्ष हुई कुल मृत्युओं से ३० प्रतिशत है । अब कैनडा की सरकार मार्च २०२३ से मानसिकदृष्टि से बीमार लोगों की भी इच्छामृत्यु की कानूनन अनुमति देनेवाली है । इसमें अल्पायु लोगों का भी समावेश है ।
१. वर्ष २०१५ में न्यायालय के आदेश के उपरांत कैनडा में इच्छामृत्यु का स्वीकार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ था । उसके अगले वर्ष अर्थात २०१६ में यह कानून बना तथा १८ वर्ष के उपर का कोई भी नागरिक किसी समस्या के कारण निराश हों, तो उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाती है ।
२. ‘द डीप प्लेसेस : ए मेमोएर ऑफ इलनेस एंड डिस्कवरी’ पुस्तक के लेखक रॉस दौतहत ने बडी संख्या में हो रही इच्छामृत्युओं के विषय में बताया कि यदि एक वर्ष में १० सहस्र लोक इच्छाइच्छामृत्यु का स्वीकार करते हों, तो वह किसी भी स्वस्थ नागरी समाज का प्रतीक नहीं हो सकता, इसके विपरीत वहां आतंक का राज्य होता है ।
३. कैनडा के अधिकांश लोग इच्छामृत्यु का समर्थन कर रहे हैं । उनके मत के अनुसार सम्मानपूर्वक जीने के साथ ही सम्मानपूर्ण मरना भी मनुष्य का अधिकार है ।
४. ‘असोसिएटेड प्रेस’ की मारिया चेंग उनके एक समाचार में कहती हैं कि कैनडा में स्वास्थ्य कर्मचारी आर्थिक तंगी से त्रस्त होने के कारण आत्महत्या का विचार करनेवाले लोगों को इच्छामृत्यु का स्वीकार करने का सुझाव देते हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Hormuz Oil Tankers Explodes : हॉर्मुज जलडमरूमध्य में २ तेल टैंकरों में विस्फोट
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल