
नई दिल्ली – भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से १३ से १५ अगस्त के समय ‘हर घर तिरंगा’ इस अभियान का प्रारंभ किया गया है । इसे देशभर के करोडों नागरिकों की ओर से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है । देश के शहरों और गांवों में सभी ओर घरों पर तिरंगा ध्वज लगा दिख रहा है । अनेक स्थानों पर फेरियां निकाली जा रही हैं । केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऐसी ही एक फेरी में सहभागी हुए थे । भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने मेरठ में तिरंगा ध्वज फहराया । विविध राज्यों में वहां के मंत्री, सरकारी अधिकारी, सामान्य नागरिक इस उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में उत्साह से सहभागी हो रहे हैं ।
#DidYouKnow as per the revised Flag Code of India individuals can now hoist the #NationalFlag in their homes 24 hours a day including at night. So, bring home the flag from 13-15 Aug & fly it with pride from sunrise to sunset 🇮🇳#AmritMahotsav #HarGharTiranga #MomentsWithTiranga pic.twitter.com/r8QhJ8AvFK
— Amrit Mahotsav (@AmritMahotsav) August 8, 2022
चंडीगढ विश्वविद्यालय ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

चंडीगढ विश्वविद्यालय ने फहराये जाने वाले राष्ट्रध्वज के आकार में विश्व की सबसे बडी, अर्थात ५ सहस्र ८८५ लोगों की मानव श्रंखला बनाकर विश्व रिकॉर्ड प्रविष्ट कराया । इस अवसर पर चंडीगढ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, चंडीगढ विश्वविद्यालय के कुलपति सतनाम सिंह संधू आदि मान्यवर उपस्थित थे ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !