लुधियाना बम विस्फोट मामला

नई दिल्ली – पंजाब के लुधियाना न्यायालय में बम विस्फोट करवाने के मामले में जर्मनी से जसविंदर सिंह मुलतानी इस मुख्य सूत्रधार को हिरासत में लिया गया है । पंजाब पुलिस का निस्काशित हवलदार यहां बम जोडते समय हुए विस्फोट में मारा गया था । इस विस्फोट की योजना पाक गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. और पाकिस्तान का गुंडा हरविंदर सिंह रिंदा ने रची थी ।
Sikhs for Justice member Jaswinder Singh Multani has been detained in Germany for his alleged involvement in the December 23 Ludhiana court blast, sources told India Today#news #LudhianaCourtBlast
(@kamaljitsandhu) https://t.co/Idcaxsrgum— IndiaToday (@IndiaToday) December 28, 2021
१. जसविंदर सिंह मुलतानी लुधियाना और देश के अन्य शहरों में बम विस्फोट करने वाला ‘सिख फॉर जस्टिस’ इस खालिस्तानी आतंकवादी संस्था का सक्रिय सदस्य है । मुलतानी दिल्ली और मुंबई में भी बम विस्फोट करने की साजिश रच रहा था ऐसा प्राथमिक जांच से सामने आया है । खालिस्तान समर्थक होने के साथ ही मुलतानी पर पंजाब सीमा से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने का भी आरोप है । जसविंदर सिंह मुलतानी यह पंजाब के होशियारपुर मुकेरिया का निवासी है । वर्ष १९७६ में जन्मे मुलतानी के २ भाई हैं ,दोनों जर्मनी में दुकान चलाते हैं । मुलतानी पाकिस्तान में गया था या नहीं, इस विषय का जांच तंत्र उससे पूछताछ कर रहा है । वर्तमान में जर्मनी का तंत्र मुलतानी की जांच कर रहा है । मुलतानी की जांच करने के लिए भारतीय जांच एजेंसी जल्द ही जर्मनी जा सकती है ।
२. दूसरी ओर पाकिस्तान का गुंडा हरविंदर सिंह रिंदा यह पंजाब, हरियाणा, बंगाल और महाराष्ट्र में हुए गुनाहों में फरार है । उसके ऊपर १० हत्या, ६ हत्या के प्रयास और ७ डकैती, हथियार कानून, फिरौती, नशीले पदार्थों की तस्करी इस प्रकार के कुल ३० गुनाह प्रविष्ट हैं । वर्ष २०१७ में रिंदा पुलिस के हांथों से छूट गया था । इसके बाद उसके पाकिस्तान जाने का पता चला था ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री