आरोप है, कि कारागृह में बंदी को समय पर उपचार नहीं मिला !
कारागृह में बंदियों पर समय पर उपचार नहीं किए जाने की स्थिति में, जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए !– संपादक

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां के फतेहगढ में स्थित जनपद कारागृह में एक बंदी की मृत्यु हो जाने के पश्चात, क्रोधित अन्य बंदियों ने कारागृह में आग लगा दी । उन्होंने कारागृह अधीक्षक एवं पुलिस पर भी आक्रमण किया । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की । इस हिंसा में ३० पुलिसकर्मी एवं बंदी चोटग्रस्त हो गए । सभी घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया है ।
इस कारागृह में हत्या के प्रकरण का आरोपी संदीप यादव बंदी था । उसका स्वास्थ्य बिगडने के कारण उसे सैफई के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । वहीं उसकी मृत्यु हो गई । बंदियों का आरोप है, कि समय पर उपचार न किए जाने के कारण संदीप की मृत्यु हो गई । उन्होंने यह भी आरोप लगाया है, कि दिवाली के दिन भी सभी बंदियों को उचित भोजन नहीं मिला था ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !