
काबुल (अफगानिस्तान) – अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के पश्चात भी उनके दो प्रमुख नेता लापता बताए जा रहे हैं । तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला (इस्लामी विद्वान) हैबतुल्लाह अखुंदजादा एवं वर्तमान सरकार के उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, गत कुछ दिनों से लापता हैं तथा सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं । इसलिए, ‘ये नेता निश्चित रूप से कहां हैं ?’, ‘क्या उन्हें कुछ हुआ है, उनकी हत्या हुई है ?’, आदि चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रसार माध्यमों पर हो रही है ।
Many of the Taliban's leaders move in the shadows, their whereabouts unknown, inevitably generating rumors about their health and about possible internal disagreements. https://t.co/kguE66Sw6G
— CNN (@CNN) September 14, 2021
१. तालिबान के काबुल पर अधिकार करने के पश्चात से सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा लापता है ; परंतु, नई सरकार की घोषणा होने के उपरांत, अखुंदजादा की ओर से एक सार्वजनिक वक्तव्य प्रसारित किया गया था । तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि, ‘अखुंदजादा शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने उपस्थित होंगे ।’ परंतु, वह अभी तक सामने नहीं आया है ।
२. ऐसा कहा जा रहा है कि, ‘उप प्रधानमंत्री मुल्ला गनी बरादार मारे गए अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।’ कुछ दिनों पूर्व, बरादर एवं आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के मध्य रक्तरंजित संघर्ष होने के समाचार सामने आए थे । दूसरी ओर, मुल्ला बरादर ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि, ‘मैं ठीक हूं ।’
UP Atrocities Dalits : उत्तर प्रदेश में ४ महीनों में दलितों पर अत्याचार के प्रकरणों में मुसलमान भी अग्रणी l
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !
यदि बहुसंख्यक हिन्दू मंदिर के समीप गिरजाघर के निर्माण का विरोध किया जा रहा है तो प्रशासन को उनकी बात सुननी चाहिए ! – Madras High Court
Pakistan Sikh Murder : पाकिस्तान के गुरुद्वारे में घुसकर सिख सेवादार दंपति की हत्या
गोमांस सेवन का प्रचार करनेवाली संस्था एवं उत्तरदायी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए !
National Ghar Wapsi Day : १९ जून को ‘राष्ट्रीय घरवापसी दिन’ के रूप में मनाएं !