५२० कश्मीरी हिन्दू कश्मीर घाटी लौटे !
केवल ९ कश्मीरी हिन्दू कश्मीर लौटे ! यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है । इसका अर्थ यह है, कि कश्मीर में हिन्दुओं के लिए अभी तक सुरक्षित वातावरण नहीं बना है । कट्टरपंथियों और जिहादी आतंकवादियों का सफाया होने पर ही वहां हिन्दू स्वयं को सुरक्षित अनुभव करेंगे ! – संपादक

नई दिल्ली – केंद्र सरकार कश्मीर से विस्थापित हिन्दुओं की संपत्ति को पुन: वापस दिलाने का प्रयत्न कर रही है । इनमें से कुछ को संपत्ति वापस भी कर दी गई है । अब तक कुल ९ कश्मीरी हिन्दुओं को उनकी संपत्ति वापस दी गई है, केंद्र सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया ।
9 properties restored to #KashmiriPandits: Government https://t.co/zJ5J6CXOF9
— The Tribune (@thetribunechd) August 12, 2021
१. यह उजागर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, ‘कश्मीर के सभी जिलों में विस्थापित कश्मीरियों की संपत्तियों के कानूनी संरक्षक जिलाधिकारी होंगे । यदि किसी ने इस संपत्ति पर अतिक्रमण किया है, तो जिलाधिकारी उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करेंगे । कश्मीरी हिन्दू अपनी भूमि वापस लेने के लिए जिलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं ।
२. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुसार, धारा ३७० हटने के उपरांत, अब तक कुल ५२० विस्थापित लोग कश्मीर वापस लौट चुके हैं । उन्हें ‘प्रधानमंत्री विकास पैकेज-२०१५’ के अंतर्गत वहां नौकरी मिल सकेगी ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र