क्या भारत के शासनकर्ता कभी भारतीय चलचित्र सृष्टि को अपने चलचित्रों में दर्शाई जा रही अश्लीलता के संबंध में दो शब्द सुनाने का साहस करेंगे ?

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तानी चलचित्र सृष्टि ‘हॉलीवुड’ एवं भारतीय चलचित्र सृष्टि से अत्यधिक प्रभावित हुई है । अश्लीलता का आरंभ हॉलीवुड में हुआ था । तत्पश्चात वह भारतीय चलचित्र सृष्टि में पहुंची एवं वहां से वह पाकिस्तान आ गई । अश्लीलता का प्रचार करनेवाले भारतीय चलचित्रों का अनुसरण करना बंद करना चाहिए, ऐसा आवाहन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी चलचित्र निर्माताओं से किया है । वे यहां एक ‘लघु चलचित्र समारोह’ में बोल रहे थे ।
PM Imran Khan urges Pakistani filmmakers to promote ‘Pakistaniyat’ and not copy Bollywoodhttps://t.co/67WwlavNaI
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 27, 2021
इमरान खान ने आगे कहा कि पाकिस्तानी चलचित्र सृष्टि ने प्रारंभिक दिनों में भारतीय चलचित्र सृष्टि से प्रेरणा ली थी । इसका परिणाम पाकिस्तानी संस्कृति पर दिखना आरंभ हो गया है । हम दूसरे देश की संस्कृति स्वीकारने लगे हैं । नए चलचित्र निर्माताओं से मैं केवल एक ही बात कहना चाहता हूं कि आपकी मूल संस्कृति लोगों को अधिक भाएगी । इसलिए आपको इस पर अधिक बल देना चाहिए । ऐसा करने से पाकिस्तान चलचित्र सृष्टि संसार के सामने एक नया एवं स्वयं का भिन्न परिचय निर्माण कर सकती है ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !