|
| बडे नेताओं के दौरे के समय यातायात को रोका जाता है । इसलिए, सदैव ही सामान्य लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पडता है । राष्ट्रपति द्वारा प्रशासन को इस पर स्थायी उपाय करने का आदेश देना चाहिए ! |

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जिस रेल से यात्रा कर रहे थे । वह जब गोविंदपुरी पुल पार कर रहे थे, तब यातायात को ४५ मिनट के लिए रोक दिया गया । ‘भारतीय उद्योग संघ’ की कानपुर शाखा की अध्यक्षा ५० वर्षीय वंदना मिश्रा यातायात अवरोध के कारण चिकित्सालय नहीं पहुंच सकीं । इसलिए, उनका देहांत हो गया । यहां विश्राम गृह में रह रही राष्ट्रपति की पत्नी को जब इस संबंध में सूचना मिली, तो उन्होंने राष्ट्रपति को बताया । राष्ट्रपति ने तत्काल कानपुर के जिलाधीश एवं पुलिस आयुक्त को मिश्रा के परिवार से मिलने तथा सांत्वना देने के लिए भेजा । इस प्रकरण में एक पुलिस अधिकारी सहित चार यातायात निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है । यातायात रोकने के पश्चात, वंदना मिश्रा के परिजनों ने बार-बार पुलिस से उन्हें जाने देने का अनुरोध किया था ; परंतु, पुलिस ने अनुमति नहीं दी । चिकित्सालय पहुंचने तक वंदना मिश्रा की मृत्यु हो चुकी थी ।
President Kovind expressed pain upon learning of Vandana Mishra's demise.#Kanpur https://t.co/fwTioO48E5
— IndiaToday (@IndiaToday) June 26, 2021
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !