राष्ट्रीय स्तर पर #BoycottFacebook तीसरे, तो #Ban_FB_In_India चौथे स्थान पर !

मुंबई – जिहादी आतंकियों के लिए आदर्श, डॉ. जाकिर नाइॅक भारत से भागकर मलेशिया में छिपा है । जाकिर की ओर से हिन्दू धर्म, देवताओं आदि का अनादर करनेवाला फेसबुक पेज चलाया जाता है । उसपर फेसबुक ने प्रतिबंध नहीं लगाया है ; परंतु, हिन्दू धर्म का प्रसार करनेवाले, साथ ही हिन्दुत्व का कार्य करनेवाले संगठनों के पेज फेसबुक ने बंद कर दिए हैं । इनमें हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन प्रभात, सनातन शॉप, सुदर्शन टीवी, सुरेश चव्हाणके, भाजपा विधायक टी. राजासिंह आदि के पन्ने अंतर्भूत हैं । इन पेजों को पुनः आरंभ करने की मांग किए जाने के उपरांत भी फेसबुक ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया है । इसलिए, फेसबुक का बहिष्कार करने की मांग को लेकर धर्मप्रेमियों ने ट्वीटर पर #BoycottFacebook हैशटैग ट्रेंड चलाया । कुछ ही समय में ४३ सहस्र लोगों ने इसपर ट्वीट कर अपने विचार व्यक्त किए । यह ट्रेंड राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर था । इसे जोडकर ही भारत में फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करनेवाला #Ban_FB_In_India हैशटैग ट्रेंड भी चलाया गया । उस पर ४२ सहस्र लोगों ने ट्वीट्स किए । यह ट्रेंड चौथे स्थान पर था । पिछले सप्ताह में भी इस प्रकार से विरोध किया गया था ।
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।