पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश !

जींद (हरियाणा) – यहां प्राणवायु ले जा रहे एक वाहन को पुलिस द्वारा रात भर रोके जाने पर एक रोगी की मृत्यु हो गई । परंतु, पुलिस ने उनके विरुद्ध हो रहे सभी आरोपों को नकारा है । पुलिस ने कहा, ‘वाहन में दो प्राणवायू के सिलेंडर पाए गए। तब वाहन चालक ने घटनास्थल पर आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाए । दस्तावेज दिखाने के पश्चात उसे रात में मुक्त कर दिया गया ।’ जींद के पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं । उन्होंने कहा कि, ‘आरोपों में तथ्य पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।’ यहां से एक इनोवा चालक, कोरोना के रोगी के प्राण बचाने के लिए पंजाब के धुरी से प्राणवायु के सिलेंडर लेकर जा रहा था । रोगी का प्राणवायु समाप्त होने के पूर्व उसे हरियाणा एवं देहली पार कर दोपहर के ३ बजे तक गाजियाबाद पहुंचना था ; परंतु, रात्रि ११ बजे के आसपास, उसे जींद पुलिस ने मध्य में ही रोक दिया । वाहन का निरीक्षण करने के पश्चात उसे प्रातः काल मुक्त किया गया ; परंतु तब तक संबंधित कोरोना रोगी की मृत्यु हो चुकी थी ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !